Latest

सांगीपुर ब्लाक सभागार में गरीब कल्याण योजना कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेसी व भाजपाई कार्यकर्ता, सांसद पैदल भागे

प्रतापगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार)। सांगीपुर ब्लाक परिसर में आयोजित गरीब कल्याण दिवस मेले में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक रामपुरखास व नेता विधानमंडल दल यूपी आराधना मिश्र कार्यकर्ताओं के साथ मेले को सकुशल सम्पादित करा रहे थे।मिली जानकारी के अनुसार उसी समय भारी लाव लश्कर के साथ बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता वहाँ पहुँच गये।आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उत्तेजित होकर नारेबाजी शुरू कर दी।यद्यपि दोनों पक्षों के नेतागण अपने अपने कार्यकर्ताओं को समझाते रहे परन्तु दोनों ओर से कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और हालात बेकाबू हो गए।वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी सांसद संगम लाल गुप्ता की जान बचाकर भागते दिखे।पता यह भी चला है कि कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Related Articles

Back to top button