Latest

अग्रहरि समाज को भी राजनीति में प्राथमिकता दी जाए-विदुप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि का आज अग्रहरि वैश्य समाज जिला इकाई द्वारा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में चांदी का मुकुट गदा भेंट कर भव्य अभिनंदन व स्वागत किया गया स्थान श्याम भवन लाउडर रोड पर इस अवसर पर बोलते हुए विदुप अग्रहरि ने प्रतापगढ़ के सांसद व व्यापारी संगम लाल गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले की कटु निन्दा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की विदुप ने अग्रहरि समाज को राजनीति में प्राथमिकता देने की सरकार से मांग की स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि फतेहपुर विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि विदुप अग्रहरि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अग्रहरि समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक चेतना पैदा होना निश्चित है जबकि नगर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चन्द्र अग्रहरि व्यापारी नेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता व पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शारदा अग्रहरि ने कहा कि अग्रहरि समाज एक विलक्षण प्रतिभा वाली है किन्तु समाज में अपनी पहचान खो चुकी है किन्तु विदुप अग्रहरि के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर इस समाज को पुनः पहचान मिलेगी यह विश्वास है। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता ने समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि अब हमें भी अग्रहरि समाज का होने का गौरव प्राप्त होने वाला है ।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राम सखा अग्रहरि सुनील अग्रहरि विनय अग्रहरि खुशबू अग्रहरि साक्षी अग्रहरि आरती अग्रहरि उषा अग्रहरि संजीव अग्रहरि बीनू अग्रहरी बंसीलाल अग्रहरि धर्मेंद्र शिवप्रसाद जितेन कुमार ओम प्रकाश सोहनलाल अनिल सुधीर प्रकाश अमृतलाल शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button