देश
एसएसपी कार्यालय के अंदर बिजली पैनल में लगी शॉर्ट सर्किट से आग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । एसएसपी कार्यालय परिसर के अंदर बिजली के पैनल में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। पुलिस कर्मियों ने तत्काल ही फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बिजली के पैनल में शार्ट सर्किट होने से आग लगी थी। आग लगने के कारण बिजली भी कट गई। आग की लपटें बढ़ती, उसके पहले ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने फायर एक्सटिंग्यूशर से आग पर काबू पा लिया। बिजली मिस्त्री की मदद से कनेक्शन को ठीक कराया जा रहा है।


