इलाहाबाद समाचार
स्कूल में पहले दिन बैग और यूनिफॉर्म पाकर खुश हुये नन्हे बच्चे
इलाहाबाद। जुलाई माह में आज विद्यालय के प्रथम दिवस पर अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय सुजौना वि.ख.जसरा में समारोह करके बच्चों को ड्रेस व नवप्रवेशी बच्चों को बैग का वितरण किया गया।
आज प्रथम दिवस पर ही बच्चों की शानदार उपस्थिति रही। नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया.बैग व ड्रेस पाकर बच्चे बहुत प्रफुल्लित रहे।
इस अवसर प्रधानाध्यापक भारतेन्द्र त्रिपाठी ग्राम प्रधान रवीन्द्र कुमार यादव, सहायक अध्यापक शिशिर जायसवाल, रजनीकांत पांडेय, जितेंद्र कुमार शर्मा, शत्रुंजय शर्मा, सरिता जायसवाल, सत्य प्रकाश, पूनम तिवारी और गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे.



