इलाहाबाद समाचार

वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष नारायण के साथ लूट, नहीं पकड़े गए आरोपी, पत्रकारों में रोष

इलाहाबाद। सिविल लाइन्स पुलिस के लिए इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि चार दिन पहले पुलिस मुख्यालय के पास वरिष्ठ पत्रकार और पायनियर अंग्रेजी के ब्यूरो चीफ अभिलाष नारायण के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा तो दूर सुराग तक नही लगा सकी है।

जबकि पुलिस कप्तान नितिन तिवारी ने इस वारदात के खुलासे के लिए मात्र दो दिन का समय मांगा था। शहर लूटेरो की गिरफ्त में है। आये दिन शहर में बड़ी वारदातें हो रही हैं, लेकिन किसी घटना का खुलासा नही हो पा रहा है।

निरीक्षक और उप निरीक्षक चौराहों पर मठाधीसी करते नजर आते हैं और वरिष्ठ अधिकारी एडीजी से लेकर पुलिस कप्तान आये दिन शहर में जमे रहने वाले मंत्रियों के इर्द गिर्द नाचते नजर आते हैं। शहरियों और प्रबुद्ध वर्ग की सुरक्षा का मानो किसी को खयाल ही नही है।

चार दिन बाद वरिष्ठ पत्रकार के साथ लूट की घटना का जिक्र ही पुलिस ने करना छोड़ दिया। उधर इस घटना को लेकर पत्रकार संगठन आंदोलन के मूड में हैं। इतनी बड़ी घटना और बदमाश खुले आम घूम रहें हैं। पत्रकारों ने पुलिस को 48 घंटे का अतिरिक्त समय दिया है, निर्धारित समय मे लूटेरे पकड़े नही गए तो आंदोलन तय है।

सीएम योगी से होगी शिकायत

इलाहाबाद पुलिस लापरवाह रवैये की शिकायत 13 अक्टूबर को इलाहाबाद आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। मामले की शिकायत पत्रकारों ने सीएम से करने का मन बनाया है। पुलिस कप्तान के समय हुई बड़ी वारदातों का जिक्र भी सीएम से किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button