Latest

पीडीए दीपावली तक करेगा 600 फ्लैट का आवंटन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दशहरा और दीपावली के पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) शहरियों को फ्लैटों का तोहफा देने की तैयारी में है। इसके लिए प्राधिकरण ने अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में करीब छह सौ खाली फ्लैट खोजे हैं। फिलहाल, योजनाओं में खाली फ्लैटों की खोजबीन में टीमें लगी हैं। ऐसे में 100-200 अथवा इससे ज्यादा खाली फ्लैटों के और मिलने की संभावना है। पेश है यह रिपोर्ट जिसमें जानिए किस श्रेणी के कितने फ्लैट बिकाऊ हैं और कितनी है उनकी कीमत।
फ्लैटों के आवंटन के लिए प्राधिकरण द्वारा दशहरा के पहले शहरियों से आवेदन भी मांगा जाएगा। लेकिन, आवंटन की प्रक्रिया दीपावली तक पूरी होने की संभावना है। योजनाओं में जो 575 फ्लैट खोजे गए हैं, वह कालिंदीपुरम कालोनी, नैनी और झूंसी क्षेत्रों में हैं। यह कवायद मिशन संगम के तहत चल रही है।

Related Articles

Back to top button