Latest

किसानों की हितैषी मोदी सरकार- विनोद सोनकर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर अध्यक्ष  गणेश केसरवानी जी की अध्यक्षता में की गई प्रेस वार्ता के आयोजन में नवनियुक्त राष्ट्रीय भारत जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री सांसद विनोद सोनकर  प्रेस वार्ता में बंधुओं को कहा कि किसानों की हितैषी है।

केंद्र की मोदी सरकार उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा देश के किसानों के हित में लाए गए कृषक उपज वाणिज्य संरक्षण सशक्तिकरण एवं संवर्धन अध्यादेश किसानों को उनकी फसलों का पूरा लाभ मिलेगा और बिचौलियों का अंत होगा।

इस नए अध्यादेश से किसान अपना माल जिस भी मंडी में ज्यादा से ज्यादा भाव अपने माल का मिलेगा उस मंडी में स्वतंत्र रूप से बेच सकता है।

जबकि ऐसा पहले नहीं था और आगे कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है जबकि मोदी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य को और बढ़ा दिया है ।

किसानों के मुद्दे को लेकर के विपक्ष सिर्फ हंगामा खड़ा कर रहा है। वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओं के द्वारा हाथरस रेप कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पूरे देश को शर्मसार करती है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार संवेदनशील सरकार है और देश की बहन बेटियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है हाथरस के आरोपियों को ऐसी सजा दी जाएगी जो एक मिसाल बनेगा लेकिन विपक्ष इस पर भी ओछी राजनीति कर रहा है।

बलात्कार की घटना से उत्तर प्रदेश में हो या राजस्थान में या देश के किसी भी कोने में हो अपराधियों को कड़ी से कड़ी एक जैसी सजा मिले ना कि उस पर राजनीत किया जाए।

वार्ता में आए हुए सभी पत्रकार बंधुओं का भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने सभी पत्रकार बंधुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया वार्ता में मुख्य रूप से विधायक संजय गुप्ता ,विधायक लाल बहादुर पटेल शीतला प्रसाद पटेल, अनीता त्रिपाठी हरिओम पांडे ,कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button