एसटीएफ ने पकड़ा एटीएम काटने वाले दो अपराधी

एटीएम गैस कटकर से काटकर 28 लाख की थी चोरी की वारदात
यूपी के सीतापुर, कौशांबी, हरदोई, लखीमपुर खीरी और दिल्ली के द्वारिका समेत कई जगहों पर एटीएम काटकर नकदी चोरी की वारदात
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज एसटीएफ के सीओ नवेन्दु कुमार ने बताया कि पांच सितंबर की रात महाराष्ट्र के ठाणे जनपद में कल्याण इलाके में आइसीआइसीआइ बैंक का एटीएम गैस कटकर से काटकर 28 लाख रुपये की चोरी की वारदात की गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के बारे में महाराष्ट्र पुलिस को पता चला कि वे उत्तर प्रदेश में कौशांबी जनपद के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने सहयोग मांगा तो यूपी एसटीएफ की प्रयागराज इकाई को एटीएम से रकम चुराकर भागे अपराधियों की तलाश में लगाया गया था।
एसटीएफ की टीम को खबर मिली कि महाराष्ट्र में चोरी के बाद भागकर कौशांबी आने वाले अपराधी कहीं जाने के इरादे से खुल्दाबाद के जोगीवीर तिराहे पर बस के इंतजार में खड़े हैं। तभी एसटीएफ ने वहां घेराबंदी की और दो लोगों को पकड़ लिया। और उनके कब्जे से दो बैग मिले। तलाशी में बैग से तीन लाख 20 हजार रुपये, करीब डेढ किलो चांदी के दो कमर बंद, दो मोबाइल फोन बरामद हुए। यही दोनों बैग उन दोनों ने एटीएम काटकर पैसा भरने में इस्तेमाल किया था । जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिखा था। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश उर्फ राजू कौशांबी में सराय अकिल के कटैया गांव तथा साजन निषाद दिया उपरहार गांव का रहने वाला है। पुलिस यह जानकर सन्न रह गई कि दिनों ने इस घटना से पहले यूपी के सीतापुर, कौशांबी, हरदोई, लखीमपुर खीरी और दिल्ली के द्वारिका समेत कई जगहों पर एटीएम काटकर नकदी चोरी की वारदात की है। 2019 में वे दोनों सीतापुर में एटीएम काटकर चोरी करते वक्त पकडे गए तो जेल भेजे गए लेकिन छूटने पर फिर इसी कारगुजारी में लग गए।




