Latest

पार्लर, ब्यूटीक, के व्यापार कर रही महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान जारी- लक्ष्मी बहुगुणा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। महिला व्यापार मंडल अनुषांगिक संगठन ,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,महानगर के पदाधिकारियों ने लक्ष्मी बहुगुणा के नेतृत्व में जिला एवं महानगर में संगठन की मजबूती के लिए महिला पदाधिकारियों को जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान के तहत ब्यूटी पार्लर, ब्यूटीक, के अलावा अन्य,व्यापार कर रही महिलाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया ।

जिसके तहत महिलाओं ने महानगर में मंडल की उपाध्यक्ष सुधा जोशी के नेतृत्व में, एवं जिला में लक्ष्मी बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया जिसमें प्रमुख रुप से अपूर्व चंद्रा, पूनम दिवेदी, मुनमुन अधिकारी, रूपाली अवस्थी अनीता मिश्रा, सोनी भट्ट, प्रभाती, माया पांडे सविता देवी, अंजलि गोस्वामी, सोनी सुनीता, कल्पना, चंद्रा वालिया, शशि सिन्हा, गायत्री पांडे कोठी में रखा गया है लक्ष्मी बहुगुणा ने बताया कि यह अभियान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री संदीप बंसल, प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल के हाथों को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है । यह अभियान 1 महीने तक चलाया जाएगा। महानगर अध्यक्ष ने महानगर नव गठित होने वाली महानगर कमेटी में महिलाओं को कम से कम 5 पद देने की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button