Latest

नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स वृद्धि को हाउस टैक्स की भांति स्थगित कराने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज जलकल विभाग द्वारा नियम विरुद्ध बढ़ाये गये वाटर टैक्स वृद्धि को हाउस टैक्स की भांति स्थगित करने , सभी घरों में बिना टुल्लू पम्प चलाए पीने योग्य शुद्ध पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने नगर निगम , जलकल विभाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने सहित अन्य 11 सूत्रीय जनहित के मुद्दों को लेकर सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के तत्वावधान में चलाया जा रहा जनजागरण अभियान के तहत अशोक नगर में बैठक हुई ‌। जिसकी अध्यक्षता सीनियर सिटीजन प्रेम चंद तथा संचालन पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश गंगा ने किया । नागरिकों ने नगरनिगम और जलकल विभाग दोनों विभागों को ‌ नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए नाकाम बताया और बिना पीने योग्य पानी दिये जलकल विभाग द्वारा मनमाने ढंग से बढ़ाये गये वाटर टैक्स वृद्धि को वापस लेने की मांग की है । मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह अशोक सिंह आनंद घिल्डियाल ने जलकल विभाग द्वारा नियम विरुद्ध मनमाने बढ़ाये गये वाटर टैक्स , नगरनिगम एवं जलकल विभाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में विस्तार से नागरिकों को अवगत कराया और 19 अक्टूबर को 12 बजे पत्थर गिरजा घर सिविल लाइंस महत्मा गांधी रोड पर आयोजित धरना में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया । बैठक में मुख्य रूप से पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह वरिष्ठ पार्षद कमलेश ‌सिंह‌ अशोक सिंह आनंद घिल्डियाल , चंद्र प्रकाश गंगा , महिला सगठन की अध्यक्ष मंजू पाठक सुषमा पाल , शिवनाथ यादव , गोपाल दास भारतीय , चिरौंजी लाल पटेल , दिनेश पटेल अवधेश राय एडवोकेट संतोष चंद्र मुकेश पाल धर्मेन्द्र भारतीय गनेश सोनकर पिंकी पाल , संध्या यादव ग्याराह बेगम आदि उपस्थित थे।

शिवसेवक सिंह पूर्व वरिष्ठ पार्षद एवं संयोजक सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद संघर्ष समिति ।

Related Articles

Back to top button