देव बोस बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष-फूल माला पहना कर हुआ स्वागत

(विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी मे संघर्षो के दम पर युवाओं के प्रेणा स्त्रोत झूंसी निवासी देव बोस को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के बाद मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।देव बोस के मनोनयन पर सैकड़ो युवाओं ने बधाई दी।देव बोस ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के उपाध्यक्ष बनने के उपरान्त डॉ राम मनोहर लोहिया व बाबू जवाहर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का और व्यापक तरीके से विरोध करने और सड़को पर उतर कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर आन्दोलन खड़ा करने की बात कही।देव बोस ने राष्ट्रीय नेत्रित्व के प्रति आभार भी जताया।बधाई देने वालों में ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,रामवृक्ष सिंह यादव,बासूदेव देव यादव,डॉ मान सिंह यादव,रविन्द्र यादव सै०मो०अस्करी,मो०शारिक,देवी पटेल,रोहित यादव,बच्चा पासी,आबिद अली,औन ज़ैदी,पंकज पाण्डेय,इरशाद हुसैन,पिंकू तिवारी,शान्तनू तिवारी,प्रदीप यादव आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।



