सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज लौटी

सीबीआई के राडार पर आनंद गिरी के नजदीकी लोग
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सीबीआई आज उनके शिष्य आनंद गिरी के करीबियों से पूछताछ शुरु करेगी। बीते कुछ महीनों पहले आनंद गिरी से मिले लोगों से पूछताछ और उनके ठिकानों पर छापा मारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सीबीआई ने आनंद गिरि के मोबाइल डिटेल भी खंगाले। पिछले दिनों आनंद गिरि के मोबाइल फोन पर आई तमाम काल्स की भी पड़ताल कर रही है। जिसमें हरिद्वार के कई प्रॉपर्टी डीलर भी रडार पर हैं। हरिद्वार के कुछ और आश्रमों पर भी छापेमारी की संभावना बढ़ गयी है।
सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर प्रयागराज लौटी
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की प्रकरण में मामले की जांच को उनके शिष्य आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची सीबीआई की टीम आनंद गिरि को लेकर दोपहर को प्रयागराज लौटी। बताया जा रहा है टीम के कुछ सदस्यों को फिलहाल हरिद्वार में ही आगे की जांच पड़ताल पूछताछ के लिए रोका गया है, जबकि बाकी टीम लौट गई है। इससे पहले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) की टीम ने हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी के निकट गाजीवाला में स्वामी आनंद गिरि के आश्रम पहुंचकर गहन पड़ताल की। और वहां किस सेवकों से पूछताछ की।



