आर्य कन्या इंटर कॉलेज में लायंस क्लब का पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज में लायंस क्लब पावन गंगा के अध्यक्ष लायन उमेश चंद्र कक्कड़ ,सचिव नीरा टंडन, कोषाध्यक्ष संजय चड्ढा लायंस क्लब कैंट के अध्यक्ष लायन बृजेंद्र बाजपेई ,सचिव ममता चौरसिया, कोषाअध्यक्ष आर के साहू एवं लायंस क्लब आकाश के अध्यक्ष लायन अमित जायसवाल सचिव विष्णु अग्रवाल कोषाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता का विषय वी आर कनेक्टेड (हम सब एक दूसरे से जुड़े हैं) था ।इस कार्यक्रम के चेयर पर्सन लायन अंशु अग्रवाल के अनुसार प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना है। पंकज जयसवाल (प्रबंधक आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज ) एवं प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय के कर कमलों द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कृत एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। लायन राजकुमार जायसवाल व अर्चना जायसवाल ( पावन गंगा) की ओर से निर्धन छात्राओं के लिए विद्यालय को ₹5000 दिया गया । पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा प्रत्येक क्लब की ओर से प्रथम ,द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पावन गंगा से अनिल जायसवाल, रेखा जायसवाल, राजकुमार जयसवाल ,सतीश टंडन ,अर्चना जायसवाल ,उमेश कक्कड़, प्रीति टंडन, रजनी कक्कड़ , अजीत मेहरोत्रा, मीनू चड्ढा अतुल कुमार ,संजय चड्ढा, अनिल टंडन एवं पैटर्न अरुण निगम तथा रीजन से वीरेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।



