Latest

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने किया नमन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज जिला उद्योग महानगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध चौक उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा 1 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती एव लाल बाहदूर शास्त्री जी की जयंती की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक सहीदी नीम के पेड़ के नीचे चौक अध्यक्ष मुसाब खान के नेतृत्व में गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर के एवं गरीब मजदूर रिक्शा ठेले वालों को मिठाई और फल का वितरण करके चौक एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ मनाया गया । जिसमे की बोलते हुए चौक महामंत्री संजीव चावला ने कहा कि आज गांधी जी और शास्त्री जी की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गई है। जिस तरह से कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता के साथ पुलिस वालों ने मारपीट किया और उन की निर्मम हत्या कर दी इस विभत्स माहौल में संपूर्ण समाज को गांधी जी और शास्त्री जी की विचारधारा को आत्मसात करने की जरूरत है। चौक अध्यक्ष मुसाब खान ने कहा की जहा समाज में सभी बाटने की बात करते है । वही व्यापार मंडल जोड़ने की बात करता है। कार्यक्रम में जिला और महानगर कमेटी से विशेष आमंत्रण पर जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव
जिला महामंत्री अनुप वर्मा नगर महामंत्री निखिल पांडेय राजेश केसरवानी सैफ अहमद लाली सरदार बृजेश चौरसिया सतीश केसरवानी जिला संगठन मंत्री विशाल वर्मा जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी मनीष कुमार गुप्ता नमन ज्योत सिंह अनु केसरवानी शुभम शर्मा रवि गुप्ता सुभाष सोनी अंजनी केसरवानी आनंद जी टंडन पप्पन आसिफ अहमद रोशनी अग्रवाल सुनीता चोपड़ा रीता अमित केसरवानी रंजीत यादव रीता सोढ़ी आदि व्यापारी पधारे और उनको नमन किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button