Latest

महिलाओं के सम्मान में स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से लगातार योग दिवस (21 जून) तक वृक्षारोपण के लक्ष्य को लेकर स्वदेश सेवा संस्थान द्वारा 9 जून को महिलाओं के सम्मान में प्रयागराज के सदियाबाद पार्क में महिलाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।कुल 20 पौधे लगाये गये जिसमें( नीम, अमरूद, जामुन,पीपल, सिताअशोक, बालमखीरा,)आदि के पौधें लगाये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर डॉ वेद प्रकाश मिश्र (अर्थशास्त्र विभाग) ईश्वर शरण पी जी कॉलेज की उपस्थिति रही। संस्थान द्वारा सभी महिलाओं को पौधों को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया, साथ ही स्वदेश सेवा संस्थान के कार्यकर्ता सौरभ सिंह, पंकज पांडेय, आलोक यादव, शिवानी, प्रियंका, छात्र नेता आनन्द तिवारी, छात्र नेता अवनीश मिश्र शौर्य व सचिन सिंह राजकुमार की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button