Latest

परिषदीय पुस्तकों के कवर पेज पर राजेंद्र के चित्र स्वीकृत होने पर लोगों ने दी बधाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शिक्षा का अधिकार के तहत प्रदेश भर में सरकार द्वारा कक्षा 8 तक के बच्चों को निशुल्क वितरित की जाने वाली पाठ्य पुस्तकों के कवर पेज पर इस बार कौशांबी डायट में कला प्रवक्ता राजेंद्र भारती के बनाए गए डिजाइन भी शामिल रहेंगे।
राजेंद्र भारतीय मूल रूप से प्रयागराज नैनी के रहने वाले हैं, जो सरसावा ब्लाक में डायट मेंटर के पद पर कार्यरत हैं। बतादें कि प्रदेश के डाइट प्रवक्तों को बेसिक शिक्षा की पुस्तकों के अलग अलग विषय पर कवर पृष्ठ डिजाइन करने के लिए प्रयागराज बुलाया गया था। उन शिक्षकों द्वारा बनाए गए डिजाइन में से कवर पेज के लिए सभी विषय के बेस्ट डिजाइन को स्वीकृत किया गया था। जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद में डायट कला प्रवक्ता राजेंद्र भारतीय द्वारा कक्षा छ: एवं सात की गृह विज्ञान, कक्षा छ: एवं सात की उर्दू जबान एवं कक्षा 4 की फुलवारी पाठ पुस्तकों पर छपे हैं। बेसिक शिक्षा की पुस्तकों के कवर पेज पर राजेंद्र भारतीय के डिजाइन को चयनित किए जाने पर डायट प्राचार्य स्वराज भूषण त्रिपाठी एवं एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, एनपी श्रीवास्तव, रविंद्र कुशवाहा, तलत महमूद, कसीम फारुकी, जाहेदा खानम, आर्टिस्ट अड्डा परिवार एवं अन्य कलाकारों और शिक्षकों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button