इलाहाबाद समाचार

उन्नाव में महिला को जंगल में घसीटकर रेप की कोशिश, वीडियो वायरल

उन्नाव। यूपी के उन्नाव के गंगाघाट थाना इलाके में शुक्रवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां तीन युवकों ने एक महिला को जबरदस्ती घर से उठाकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कि तीनों युवक बेशर्मी से उस महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं और महिला उनके सामने गिड़गिड़ा रही है.
बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 महीने पुराना सहजनी गांव का है. इस मामले में पुलिस ने आकाश नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मंच गया है और आसपास की महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं.

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराए तो हम कठोर से कठोर कार्रवाई करने को तैयार है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जिनकी तलाश में दबिश दे रही है.

बता दें कि कुछ दिनों पहले उन्नाव के बांगरमऊ इलाके की रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या की कोशिश की और आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button