शहर की ओर कूंच कर रहे सपाइयों को हिरासत मे लेकर चौकी पर किया नजरबंद
मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विधान सभा मेजा के सपा नेता व पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मांडा संजय यादव उर्फ कल्लू व देवेंद्र सिंह राहुल पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय मेजा पुलिस ने एहतियात के तौर पर हिरासत मे ले लिया। गौरतलब हो कि लखीमपुर में हुए बवाल के मद्देनजर सपा मुखिया के लखनऊ आवास से हुई गिरफ्तारी के पश्चात समूचे प्रदेश में सोमवार सुबह से ही सियासी पारा चढ़ने लगा। ऐसे में समूचे प्रदेश में एहतियात बरतने के उदेश्य से सपा, बसपा व कांग्रेसी राजनैतिकों को रोकने के लिए कोतवाल मेजा अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व मे मेजारोड पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने नगर की ओर कूंच कर रहे सपाइयों को हिरासत मे लेकर चौकी पर नजरबंद कर दिया। गिरफ्तारी के बाद नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ने कहा कि भाजपा शासनकाल में गरीबों, किसानों, मजलूमो का गला घोटा जा रहा है और विपक्ष को जेलों में डाला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा की आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की करतूतों से त्रस्त होकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।




