इलाहाबाद समाचार

“एक जनपद एक उत्पाद” पर MSME मंत्री सत्यदेव ने की चर्चा

इलाहाबाद। मंत्री खादी एवं ग्राम उद्योग रेशम उद्योग वस्त्रोद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन ने एक जनपद एक उत्पाद के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ की चर्चा

आज मंत्री खादी एवं ग्राम उद्योग रेशम उद्योग वस्त्रोद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग सत्य देव पचोरी जी ने एक जनपद एक उत्पाद के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा सर्किट हाउस इलाहाबाद में की।

एक जनपद एक उत्पाद के तहत इलाहाबाद में मूज क्राफ्ट का चयन किया गया है। इसमें मुज से बनी टोकरियों, डालियों , पेपर बेट, पर्स लाइट लैंप आदि प्रोडक्ट का स्टाल भी लगया गया तथा के लोगो ने मूज से बनी वस्तुओं को माननीय मंत्री के सम्मुख प्रस्तुतीकरण भी किया गया। मा मंत्री जी ने कहा कि इस प्रोडक्ट का पूरे प्रदेश, देश एवं विदेश तक इसकी मांग बढे इसके प्रयास किये जाएंगे।

लोगो ने अपनी समस्याओं को मा मंत्री जी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कच्चे माल की उपलब्धता न होने से समस्या होती है इसलिये भंडारण की व्यवस्था करायी जाए, जिससे कच्चे माल की उपलब्धता बनी रहे। लोगो ने कहा कि उन्हें लोन भी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उपलब्ध कराया जाए, जिससे कि कार्य करने में धन की कमी न होने पाए। उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से विशेष डिजाइन बनाने तथा उनमें रंग संयोजन की जानकारी उत्तर प्रदेश डिजाइन इंस्टीट्यूट से दी जाए। जिससे कि प्रोडक्ट को नया रूप देकर उसे लोगो आकर्षित करने का कार्य कर सके। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें आस्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इसी तरह प्रतापगढ़ का आँवला, कौशाम्बी का केला तथा फतेहपुर का स्टील फेब्रिकेशन के प्रोडक्ट का विकास हो इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।  इस  इस दौरान उपायुक्त लघु उद्योग ए के चौरसिया के साथ विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button