सीता की खोज में जंगल जंगल भटकते रहे प्रभु राम लक्ष्मण

पजावा रामलीला में शबरी के खाये जूठे बेर
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री महंत बाबा हाथी राम पजावा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आज सर्वप्रथम प्रभु श्री राम का आगमन हुआ तत्पश्चात शरद शांगलू द्वारा प्रभु श्री राम लक्ष्मण माता जानकी की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके बाद आयोजित प्रतियोगिता जिसमें यूनाइटेड इंस्टिट्यूट की प्रोसेसर ‘शिवानी गुप्ता’ एवं कीर्ति टंडन द्वारा बच्चों से श्री राम पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं । जो बच्चा सही उत्तर देता है उसे कमेटी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करती है जिसमें 10 बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। रामलीला निर्देशक श्री सचिन कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत रावण दरबार से अभिनंदन सादर अभिनंदन के गीत से प्रारंभ होकर मारीच द्वारा कपट जाल सीता हरण की मनमोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। जिसमें रावण का आकाश मार्ग से आना एवं माता सीता को आकाश मार्ग से वापस ले जाना का दृश्य बहुत ही अद्भुत था । तत्पश्चात सीता की खोज में प्रभु राम लक्ष्मण द्वारा कबंध वध बहुत ही भव्यता पूर्वक से दिखाया गया एवं शबरी मिलन की मोहक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई । जिसमें कमेटी के मोहन जी टंडन (टंडन भैया )अमिताभ टंडन, राजेश मल्होत्रा सचिन कुमार गुप्ता अशोक मालवीय गिरी शंकर प्रभाकर उपस्थित।



