Latest

मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने भी भेजी चादर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को सनातन परंपरा के अनुसार बलवीर गिरी को चादर ओढ़कर उन्हें मठ बाघम्बरी गद्दी की कमान सौंप दी गयी है। इसके साथ ही पांच सदस्यों वाली कमेटी भी बन रही है। जो नए महंत बलवीर गिरि के कार्यों की निगरानी भी करती रहेगी। चादर पोशी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षा पीठाधीश्वर की तरफ से भी बलवीर गिरि की चादर पोशी के लिए चादर भेजी गई थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी चादर भेजी है।
षोडशी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए तीनों अनि अखाड़े
कई अखाड़ों के सदस्यों ने चादर ओढ़ाकर बलवीर गिरि को आशीर्वाद दिया। इसी बीच चर्चा यह भी रही कि आणि अखाड़ों की तरफ से कोई पदाधिकारी चादर विधि में शामिल नहीं हुआ। जिसके पीछे उनका हरिद्वार कुम्भ के दौरान हुआ आपसी विवाद वजह बताया गया है। इसके अलावा सभी अखाड़ों के पदाधिकारी चादर पोशी में शामिल हुए। उक्त जानकारी अखाड़े सचिव रविन्द्र पुरी ने बताया कि दिगम्बर अनी, निर्मोही अनी एवं निर्माणी अनी इस कार्यक्रम में नहीं आए।

Related Articles

Back to top button