Latest

ईसीसी की प्रवेश परीक्षा 11 को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ईसीसी में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 11 अक्तूबर को होगी। बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा बीएड में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह निर्णय प्रवेश परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. ए. डेविड ने बताया कि प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए इस वर्ष दो केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। प्रवेश से सम्बंधित अन्य सूचनाएं समय-समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button