Latest

वीर सैनिकों एवं अमर शहीदों के लिए हुआ तर्पण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रयागराज में चौथी बार अपने देश को स्वतंत्र कराने एवं देश की रक्षा-सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले वीर सैनिकों एवं मां भारती के वीर सपूतों तथा अमर शहीदों को तर्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के महामंत्री आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” जी कहा की अपने-अपने पूर्वजों का श्राद्ध एवं तर्पण तो सभी करते हैं परन्तु जो
इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपने घर-परिवार,तन,तथा प्राणों का उत्सर्ग कर दिया।और आज भी हमारे जो वीर सैनिक सीमा पर हम सबकी रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे रहें हैं उनके लिए हमारी संस्था तर्पण एवं श्राद्ध करती है।और उसी क्रम में चौथी बार इस वर्ष भी इस पावन कार्य को संपादित किया गया।
इस अवसर पर पंडित संतोष मिश्र(जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा),पंडित अजय कुमार तिवारी (पंडा जी),आचार्य कृष्ण तिवारी,पंडित अभिषेक मिश्र, श्रीधर शुक्ल,शंभूनाथ शुक्ल,ज्ञान चंद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button