Latest

कीडगंज में आबकारी विभाग के सिपाही ने की फायरिंग

चार को लगी गोली, एसआरएन रेफर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कीडगंज में आबकारी के एक सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी । गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। स्वरूप रानी अस्पताल में घटना की सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी भी पहुंचे। घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिवार की लोगो के अनुसार आबकारी विभाग का सिपाही कि वहां पर दबंगई चलती थी। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी करता रहता था । आज भी कहासुनी के बीच व रिवाल्वर से गोली चला दी।
जिससे घटना से मुहल्ले में लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने एक घर में आग लगा दी और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली । मौके पर कई थानों की फ़ोर्स तैनात है। आबकारी सिपाही द्वारा चलाई गई गोली से चार लोग जख्मी हो गए ।जिसमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button