आरोग्य के देवता हनुमान जी दूर करते हैं संकट : महंत नरेंद्र गिरि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश के मठों, मंदिरों, आश्रमों और हिंदू परिवारों में हनुमान चालीसा पाठ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने भी श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में अपने शिष्यों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मौके पर महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि हनुमान जी आरोग्य के देवता हैं। देश में और परिवार में जब कोई संकट आता है तो उसे हनुमान जी ही दूर करते हैं। उन्होंने मठ मंदिरों में रहने वाले साधु, संतों और गृहस्थों से अपील की है कि आप जहां पर भी हैं, वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करिए ताकि कोरोना की महामारी देश और दुनिया से पूरी तरह से खत्म हो।
*कोरोना से मुक्ति के लिए लोगों से भी हनुमान चालीसा पाठ करने की अपील की
महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की रही है। इसलिए जब हम कोई प्रार्थना करते हैं तो देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण की कामना करते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से देश के मठों, मंदिरों, आश्रमों और हिंदू परिवारों में हनुमान चालीसा पाठ का अभियान चलाया
पूरी मानवता को कोरोना की महामारी से मुक्ति मिले इसके लिए पूरे देश में हनुमान चालीसा का जगह-जगह पाठ हो रहा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह अभियान स्वागत योग्य है। लोगों को इस अभियान से जुड़कर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए ताकि कोरोना वायरस से लोगों को मुक्ति मिल सके।




