बी पी सी एल को फिर से चलाने की कवायद सुरू

अरविंद शर्मा से हस्तक्षेप कर , चुनाव से पूर्व समाधान की मांग
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार । स्थानीय नैनी स्थित भारत सरकार का मिनी नवरत्न प्रतिष्ठान भारत पम्पस एण्ड कम्प्रेसर्स लिमिटेड जिसे केंद्र सरकार की सार्वजनिक प्रतिष्ठान एवम मजदूर विरोधी नीतियों के तहत विगत जून माह में अचानक बन्द कर दिया गया , जबकी कोरोना काल मे कम्पनी को 2500 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर निर्माण करने का विशेष ऑर्डर भी दिया गया। बी पी सी एल इम्प्लॉइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश संरक्षक फूल चन्द्र दुबे ने विगत दिवस स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित बौद्धिक सम्मेलन जिसके मुख्य अतिथि एम एल सी एवम बी जे पी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व आई ए एस अरविंद शर्मा जी थे के समक्ष कम्पनी के विरुद्ध षडयंत्र तथा विडंबना की जोरदार ढंग से विरोध करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार स्वयं हस्तक्षेप कर नैनी क्षेत्र में लगने जा रही नई कम्पनियों की तरह ही बी पी सी एल को भी अपने स्तर से चलाने की घोषणा करें । इस निर्णय से जहाँ बेरोजगार हुए सैकड़ों कर्मचारियों को जिनकी अभी 10 वर्ष से 25 वर्ष तक नोकरी बाकी है उन्हें रोजगार मिलेगा साथ ही बहुत ही वेशकीमती अत्याधुनिक मशीनों एवम करोडों के मेटेरियल सहित कम्पनी के इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरा उपयोग भी हो सकेगा।
श्री दुबे ने कहा कि सरकार इसे अपने अधीन अथवा निजी कम्पनी के तौर पर भी चलवा सकती है। कम्पनी की उच्च तकिनीति तथा उसकी डिज़ाइन जो आयल सेक्टर , न्यूक्लियर सेक्टर जैसे अति संवेदनशील उत्पादों से सम्बंधित है कि सुरक्षा राष्ट्र हित मे आवश्यक है।
संस्थान का पक्ष सुनने के बाद अरविंद शर्मा ने फूल चन्द्र दुबे को सम्पूर्ण विवरण एवम प्रस्ताव के साथ अलग से बुलाते हुए उचित समाधान का भरोशा दिलाया।




