टर्र का मेला न लगने से बच्चों हुए मायूस

*ईद-उल-जुहा बकरा ईद का पर्व लगातार तीन दिन मनाया जाता है।*
*जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी क्षेत्र में कर रहे थे भ्रमण*
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज अनुराग दर्शन समाचार आज ईद-उल-जुहा बकरा ईद का पर्व लगातार तीन दिन मनाया जाता है ।आज दूसरे दिन भी मनाया जा रहा है । पहले ईद उल जुहा की नमाज अदा की जाती है । फिर अल्लाह की राह में कुर्बानी दी जाती है । पुलिस प्रशासन की पहली जिम्मेदारी नमाज अदा करानी होती है । सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी। जिलाधिकारी संजय खत्री व एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी व नगर मजिस्ट्रेट अशोक कनौजिया एसपी सिटी महोदय दिनेश सिंह सीओ प्रथम सत्येंद्र तिवारी सुबह से ही गस्त पर थे । करेली के अबू बकर मस्जिद ताहा मस्जिद लेबर चौराहा चौराहे की मस्जिद बुड्ढा ताजिया मस्जिद मौलाना वसी उल्लाह साहब की मस्जिद अटाला रसूलपुर अकबरपुर रोशन बाग पत्थर गली सब्जी मंडी गढ़ी सराय चौक जामा मस्जिद जॉनसन गंज मस्जिद आदि में कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार नमाज अदा की गई ।तमाम मस्जिदों में कोरोना से निजात और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी गई । करेली इंस्पेक्टर कोतवाली स्पेक्टर शाहगंज स्पेक्टर खुल्दाबाद स्पेक्टर सहित पीएसी की कई कंपनियां क्षेत्र लगातार गश्त पर थे। सबसे पहले उन्होंने आबूबाकर मस्जिद पर नमाज अदा करवाने में अपने कर्तव्य निर्वाह किया चौक जामा मस्जिद में कोतवाली इंचार्ज नरेंद्र प्रसाद शाहगंज थाना इंचार्ज जयचंद शर्मा खुल्दाबाद थाना इंचार्ज वीरेंद्र यादव, घंटाघर चौकी इंचार्ज राज कुमार त्रिवेदी बहादुरगंज चौकी इंचार्ज उपेंद्र प्रताप सिंह सुनील कुमार राजू कृष्णा ने आसपास के मस्जिद में नमाज अदा करवाया। पीस कमेटी के लोग प्रशासन का सहयोग किया ।अपराध निरोधक समिति के मोहम्मद आमिर अपनी टीम के साथ प्रशासन सहयोग कर रहे थे । प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोड़ा महामंत्री सोहेल अहमद मीडिया प्रभारी मोहम्मद अकरम ने सभी शहर वासियों को ईद उल जुहा की मुबारकबाद दी है । रोशन बाग के पास लगने वाला टर्र का मेला इस बार नहीं लग पाया। कोरोना वायरस का पालन करते हुए बच्चों के हाथ मायूसी लगी।




