Latest

सपा महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ का हुआ गठन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे शहर के चिकित्सकों को आगामी विधान सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की ज़िम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष सै० इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ शाहिद खान ने 23 चिकित्सकों को महानगर कमेटी का दायित्व सौंपने के साथ शहर की तीनो विधान सभा अध्यक्षों की घोषणा की। इफ्तेखार ने चिकित्सकों से कहा आप भगवान का दूसरा रुप होते हैं आप के पास प्रतिदिन सैकड़ो मरीज़ आप पर विश्वास करते हुए अच्छे इलाज के लिए आते हैं। आप उनहे उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार किस प्रकार कोरोना के नाम पर लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही थी। महंगाई गैस खाद्य तेल पेट्रोलियम पदार्थो के बढ़े दाम ने आम ज़िन्दगी को ठहरा सा दिया है। ऐसे मे समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश मे सरकार बनाने आप महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा सकते हैं ताकि इस हिटलरवादी सरकार से जनता को छूटकार मिले और एक सुशासन वाली सरकार बन सके जिसमे सब का विकास और सब का सम्मान हो। चिकित्सा प्रकोष्ठ महानगर कमेटी मे डॉ अजय यादव, सैय्यद अतहर हाशमी को महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप यादव को नगर महासचिव एवं शिशिर गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।डॉ एस के सिंह शहर पश्चिमी, मो० कासिम अन्सारी शहर दक्षिणी तो मो० आमिर शहर उत्तरी विधान सभा के अध्यक्ष मनोनीत किए गए। डॉ जावेद अख्तर, डॉ शाकिर हुसैन, डॉ खुर्शीद अनवर, डॉ सै० असद हाशमी, डॉ विजय कुमार, डॉ नियाज़ अहमद, मो० राशिद अन्सारी, फिरोज़ खान, गुलाम अकबर, सहीदुल इसलाम, रमीज़ अन्सारी, दानिश अन्सारी, मो० शारिक अन्सारी, मो० फैज़ान, सन्दीप, मो० मज़हर को महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ का महानगर सचिव बनाया गया। मो० शाहिद, सचिन कुमार, डॉ नौनीश मौर्या को महानगर कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए फूल माला पहना कर मनोनयन पत्र सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button