Latest

श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य को अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समित आचार्य बाड़ा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । माघ मेले में रामानुज संप्रदाय के वैष्णो साधु संतो संस्था के शिविराध्यक्षों द्वारा श्रीमद्जगद्गगुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के शिविर में भगवान श्री रामानुजाचार्य की पूजा अर्चना के गई तत्पश्चात समस्त वैष्णवो के उत्थान एवं विकास पर विस्तार से चर्चा की गई । संस्था के महामंत्री डॉ कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य (कौशल) जी महाराज द्वारा कार्यकारिणी समिती बैठक में लिया गया निर्णय जिसमें श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य को अखिल भारतीय श्री रामानुज वैष्णव समित आचार्य बाड़ा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं की विधिवत घोषणा की उपस्थिति सभी श्री वैष्णो द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया । इस अवसर पर उपस्थित महानुभावो सर्वश्री स्वामी सारंगधराचार्य, ज००रा० श्री रघुनाथ देशिक, जल्गु०रा० श्री रसिक विहारी, श्री स्वामी शालिग्रामाचार्य, श्रीकृष्ण बिहारी तिवारी, श्री स्वामी नरसिंह नारायणाचार्य
(नागेश), श्री स्वामी रंगनाथाचार्य (रंजन), जगुरा० श्री शेषमणि दासाचार्य, जगु०रा० श्री मधुसूदनाचार्य , जगुरा० श्री सत्यनारायणाचार्य, श्री स्वामी अनंताचार्य, श्री स्वामी व्यंकटेशाचार्य, श्री स्वामी रविनंदनाचार्य (रविनंदन), श्री स्वामी श्रीधराचार्य, श्री स्वामी चक्रपाणि, श्री रंगनाथाचार्य श्री स्वामी रामनारायणाचार्य, श्री स्यामी अनंताचार्य (अनिल बाबा), श्री स्वामी परशुरामाचार्य, श्री स्वामी राममिलन, ज.गु.रा श्री देवनारायणाचार्य, श्री स्वामी भास्कराचार्य, श्री स्वामी हग्रीयाचार्य, श्री स्वामी पद्मनाभाचार्य, श्री स्वामी दामोदराचार्य, श्री स्वामी देवाचार्य खटपटा आदि समस्त वैष्णो संत बूंद । कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य (कौशल) एवं अध्यक्षता जगुरुरा० श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button