Latest

UP: पानी की नई पाइप लाइन बिछाने की तैयारी

जलनिगम के इंजीनियरों ने शुरू किया सर्वे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 111 किलोमीटर पानी की नई पाइप लाइन और सीवर लाइन बिछाने के लिए जलनिगम के इंजीनियरों ने सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे पूरा होने पर प्रस्ताव तैयार करके तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। अतिरिक्त बजट की जरूरत होने पर शासन को भी प्रस्ताव भेजना पड़ेगा। नई पाइप लाइन और सीवर लाइन बिछने से शहर में पेयजल और सीवर की सुविधा बढ़ जाएगी।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि ने अमृत योजना के तहत शहर में 75 किमी. पानी की नई पाइप लाइन और 36 किमी. सीवर लाइन बिछाने के लिए 30 सितंबर को जलनिगम को प्रस्ताव भेजा था। पांचों जोन क्षेत्रों में दो सौ से ज्यादा स्थलों पर पाइप लाइन और सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। इसके मद्देनजर जलनिगम के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रों के सर्वे के लिए सहायक और अवर अभियंताओं की टीम लगाई हैं। सर्वे के बाद तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा जाएगा।
कर्बला मस्जिद के पीछे नई आबादी, जगमल का हाता पानी टंकी से राजरूपपुर रोड, साईंधाम अपार्टमेंट के बगल गली, इलायची बाग लूकरगंज, विनायक सुखविला अपार्टमेंट, गड्ढा कालोनी में जेके आशियाना के पास, अकबरपुर में हाजीनगर, लकड़मंडी खुल्दाबाद, निहालपुर की गलियों, कुशवाहा नगर, विष्नापुरी कालोनी, कैलाशपुरी कालोनी, 100 फीट रोड यमुनाकुंज, अहिराना गली मुटठीगंज, लोहिया पांडेय का हाता, राजा बारा का हाता, चंदापुर का हाता से कोठापारचा तक, अलोपीबाग, सोहबतियाबाग, बिस्मिल मार्ग, अमिताभ बच्चन और मटियारा रोड, तंबाकू वाली गली कीडगंज, मेवालाल बगिया से डाकखाना और सब्जी मंडी तक, गंगा दर्शन मार्केट, सीएमपी के सामने हरीनगर झोपड़पट्टी, ममफोर्डगंज में एमआइजी कालोनी, गंगानगर की गली नंबर एक, दो, तीन और चार, हौली वाली गली बैरहना आदि क्षेत्रों में सीवर और पाइप लाइन बिछाई जानी है।

Related Articles

Back to top button