प्रयागराज ( अनुराग शुक्ला) । लॉक डाउन का असर ऐसे लोगो पर भी दिखने लगा है जिनका कमाई एक मात्र जरिया शादी विवाह, जागरण, भजन, कीर्तन समेत कई धार्मिक कार्यो से अपनी जीविका चलाते है। लेकिन लॉक डाउन हो जाने और कोरोना जैसी महामारी के चलते सभी बुक हुए कार्यक्रम कैंसिल हो गए है।
जिससे उनकी रोजी रोटी पर असर साफ दिखाई दे रहा है। इस सम्बंद में जागरण भजन कीर्तन कलाकार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य मनीष कुमार पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते बेरोजगारी का दंश झेल रहे संगीत छेत्र से जुड़े परिवारों को केंद्र या राज्य सरकार से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है।
संगीत से जुड़े कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि जैसे सरकार मनरेगा सहित अन्य इंडस्ट्रियल छेत्रो मे कार्यरत नागरिकों को इस जनता कर्फ़्यू या लाकडाउन के दौरान हर सहूलियत पहुंचाने का काम कर रहे है उसी प्रकार हम सब कलाकारों की मदत की जाय।
श्री पटेल ने आगे कहा कि संगीत परिवार से जुड़े बहुत से लोग जो की नवरात्री पर होने वाले जागरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से होने वाली आय से ही अपने परिवार का भरण पोषण करते है कोरोना के चलते स्थगित हो गए है। जिससे उनके परिवार को भुखमरी का दंश झेलना पड़ रहा हैं और दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रही हैं और इनकी सुध न तो अब तक सरकार ने ली हैं नाही जिला प्रशासन या किसी सामाजिक संस्था ने ली हैं ।
अतः अगर राज्य सरकार संगीत छेत्र से जुड़े परिवारों को राहत पैकेज दे दे तो इस संकट की घड़ी मे उनका परिवार भर पेट भोजन करके जीवन यापन कर लेगा । मांग करने वालो में ज्ञान शाक्या, सतीश शाक्या, रवि नादान, बोनी शर्मा, राज अग्रहरि, राजेंद्र मौर्या, सुजीत राय, सौरभ सोनी, सौरभ, शनि शर्मा, राहुल शर्मा, कुमार बादल, राघवेंद्र यादव, सोनू पंजाबी समेत कई कलाकार और संगठन के लोग उपस्थित रहे।



