गाजे-बाजे के साथ परिवार संग पूजा पण्डाल में पधारीं दुर्गा मां

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नगर के कैंट स्थित सदर बाजार फुटबॉल ग्राउण्ड में 18 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी “छावनी दुर्गा पूजा कमेटी” के
तत्वावधान में हर वर्ष आयोजित होने वाले चार दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा का परिवार सहित आगमन गाजे बाजे व ध्वजा पताका के साथ फुटबॉल ग्राउण्ड में बने भव्य पूजा पण्डाल में हुआ। चार दिवसीय दुर्गोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए भारी भरकम पण्डाल कमेटी के द्वारा बनवाया गया है।पण्डाल की विशेषता यह कि ग्राउण्ड की लम्बी चौड़ाई को ध्यान में रखते हुए उसे विशाल व आकर्षक बनाया गया है। पूजा पण्डाल का मुख्य आकर्षण है 70 फिट ऊंचा गेट और उसके ऊपर लगा सूरज और आकर्षक डिजाइन और मां दुर्गा की प्रतिमा से सटकर बना बैकग्राउंड सेल्फी प्वांइट भी बनाया गया है,ताकि पण्डाल में आने वाले श्रद्धालु अपने परिवार संग सेल्फी लेकर यादों के क्षण संजोकर रख सकें
इस अवसर पर कमेटी के महासचिव राजेश राव, सुरेंद्र पाण्डेय (रामदास)अवध गौड़ (लाली) राहुल सक्सेना शुभमदास शुभम गुप्ता, सचिन सोनकर, दिलशाद भाई, विशाल तलवार जमील अहमद,अतुल कनौजिया मोनू, महेंद्र, राकेश ठाकुर,गोलू, सगीर अहमद आदि उपस्थित रहे।




