जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में वृक्षारोपण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आवाहन पर प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष राजीवकृष्ण श्रीवास्तव के रामपुर स्थित फार्म हाउस पर जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप वर्मा के नेतृत्वम मे वृक्षारोपण किया गया। जिसकी देखरेख के लिए फार्महाउस के कर्ता-धर्ता शेषमणि त्रिपाठी को सौंपा गया। इस अवसर पर 11 वृक्ष लगाए गए जिसके उपरांत जिला/महानगर के तमाम व्यापार मंडलों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों में मुख्य रूप से जिला प्रभारी तरुण प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी नगर युवा अध्यक्ष गौरव करवरिया, महामंत्री अंकित गुप्ता,नगर उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह राजा,विशाल पाठक अवनीश शुक्ला,सोनू भरद्वाज,प्रशांत शर्मा,रुपेश चौधरी,आशुतोष मद्धेशिया,सुधीर जैन,विवेक खन्ना,नीरज साहू,विकी जौहरी,घनश्याम सोनी,सौरभ जैन,आदि लोगों थे।

