Latest

जीआईसी को मिले गणित विषय में 26 प्रवक्ता

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से प्रवक्ता गणित के पदों पर सीधी भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा (पुरुष संवर्ग) के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों (जीआईसी) को गणित विषय के 26 पदों का रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें 16 पद अनारक्षित, 8 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, एक पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इसके लिए साक्षात्कार 8 एवं 9 जुलाई को इंटरव्यू हुए थे। राम केश, शिवम रघुवंशी, आशुतोष कुमार द्विवेदी, अखिलेश कुमार, मंदीप कुमार, सोनू कुमार, अंकित अग्रवाल, दीपक सिंह, मोहम्मद दिलशाद, प्रज्ञा दत्त पांडेय, रमेश कुमार, रमापति तिवारी, अमरेंद्र कुमार यादव, अभिजीत मित्रा, अजय कुमार, पुष्पराज बिंद, विनोद कुमार, अरविंद कुमार यादव, कृष्ण चंद्र साहू, दलवीर सिंह, संतोष कुमार वर्मा, राजेश कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, विवेक कुमार, सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं हर्षवर्धन सिंह का चयन हुआ है।

Related Articles

Back to top button