Latest

जादूगर सिकंदर शो का आखिरी कुछ ही दिन और

 

जादू शो की रंगीनियां अब शहर से विदा चाहती है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अपनी हैरतअंगेज जादूगरी से दुनिया के लाखो दर्शकों को रोमांचित आनंदित करने वाले हैं जग विख्यात जादूगर सिकंदर के मायाजाल शो की रंगीनियां अब संगम नगरी से विदा लेने की तरफ बढ़ती जा रही है और शो आखिरी सप्ताह मे भी दर्शको को खूब आकर्षित कर रही है। यहां रोज़ाना तीन शो प्रदर्शित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग विश्वस्तरीय जादू शो का आनंद ले सके । शहर में पूरे माह जादू शो छाया रहा और जिसने भी इस विश्व स्तरीय कार्यक्रम को देखा मंत्र मुग्ध हो यही कहा ऐसा भव्य शो शहर में पहली बार देखा।। जादूगर सिकंदर ने बताया कि प्रयागराज के कला प्रेमी दर्शको, मीडिया ,पुलिस ,प्रशासन सभी का भरपूर सनेह सहयोग उन्हें मिला और वे विश्व रंगमंच पर 8000 से भी ज्यादा शो करने का कीर्तिमान बनाते हुए और मीठी यादो के साथ अगले सप्ताह शहर से प्रस्थान कर जाएंगे, क्योंकि अगला कार्यक्रम पहले से तय है। आभार प्रकट करते हुए उन्होंने बताया कि आखिरी सप्ताह मे कुछ स्पेशल शो दिखाए जाएंगे जिसमे कई नए करतब शामिल होंगे। अंतिम सप्ताह में दर्शको की बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रातः 11:00 बजे से ही टिकट बुकिंग प्रारंभ कर दिया जा रहा है ताकि टिकट लेने में कोई परेशानी ना हो।

Related Articles

Back to top button