संगम नगरी में देशभर के अग्रहरि समाज के नेताओं का जमावड़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अग्रहरि वैश्य समाज जिला इकाई की एक बैठक स्वास्तिक भवन में जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें 16 अक्टूबर को राजर्षि टंडन मण्डपम् में होने वाले अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई । जिसमें आगन्तुक नेताओं के लिए होटल की व्यवस्था सुनील अग्रहरि नाश्ता व भोजन की जिम्मेदारी संजीव अग्रहरि साजसज्जा की व्यवस्था मनीष अग्रहरि सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विजय गुप्ता ने कहा कि अग्रहरि समाज के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पूरे देश से प्रतिनिधियो का जमावड़ा संगम नगरी में हो रहा है।जिसकी अध्यक्षता पूर्व मन्त्री उत्तर प्रदेश शासन राधे श्याम गुप्त करेंगे तथा मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित रहेंगे । ऐसी स्थिति सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी के साथ जुटना होगा।


