Latestइलाहाबाद समाचारदेशदेशप्रदेश

गोरखपुर हादसा : बस को धक्का मार रहे यात्री का पीछे से आए ट्रक ने रौंदा, 8 की मौत

गोरखपुर/बस्‍ती। बस्ती जिले छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदोई गांव के पास रविवार की रात 2.45 बजे ट्रेलर की चपेट में आ जाने से रोडवेज बस के छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया।

सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। घायल को जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया। मृत यात्रियों का शव पोस्टमार्टम के लिए बस्ती लाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री बस स्टार्ट करने के लिए बस में धक्का लगा रहे थे। मृतकों में परिचालक अनिल कुमार लोधी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्‍ती में बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यवक्त किया है। सीएम ने घायलों के बेहतर उपचार व मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी बस्ती के जिलाधिकारी डा. राजशेखर ने दी।

उन्‍होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा आश्यक कदम उठाए गए। ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।

 

डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया। मुख्यमंत्री ने घायल लोगों के बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सीएम ने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और उनके परिवार की मदद करने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया है।

जिला प्रशासन ने मृतकों की पहचान करने और उनकी तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम हरैया, एसएचओ हरैया और एआरएम रोडवेज को निर्देशित किया है। बता दें कि रविवार की रात दो बजे रोडवेज बस में धक्‍का लग रहे आठ बस यात्रियों को ट्रेलर ने कुचल दिया था। घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही थी बस

हुआ यह कि इलाहाबाद से गोरखपुर आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की प्रयाग डिपो की बस संख्या यूपी 70 भदोई गांव के पास पहुंची। इसी बीच चालक को नींद आने लगी तो वह बस को एक ढाबे पर रोक कर चाय पीने लगा। चाय पीने के बाद जब चालक बस स्टार्ट करने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने यात्रियों से धक्का लगाने को कहा।

कई बार धक्का लगाने के बाद भी जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो बस के आठ यात्री सड़क पर ही चालक की सीट की तरफ पहुंच गए तथा दूसरी बस में बैठाने को कहने लगे। इन लोगों का कहना था कि उनको रेलवे की परीक्षा देने के लिए गोरखपुर समय से पहुंचना है। इन यात्रियों ने यह ध्यान नहीं दिया कि वह हाइवे पर हैं और तेज रफ्तार गाड़ियां गुजर रही हैं। इसी बीच पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी आठ यात्रियों को रौंद दिया।

भाग रहे ट्रेलर को पुलिस ने पकड़ा

दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रेलर को बस्ती शहर में पुरानी बस्ती व कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। ट्रेलर सहित चालक, खलासी कोतवाली पुलिस की हिरासत में है। चालक अनिल कुमार पुत्र लल्लू निवासी डेरापुर थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात व खलासी अमित कुमार पुत्र रामऔतार निवासी अकबरपुर, कानपुर देहात से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button