चित्रकूट में जहां भगवान राम ने साढ़े 11 वर्ष वनवास में गुजारे, वहां राम वन गमन पथ बनाएगी योगी सरकार

(अनुराग शुक्ला) चित्रकूट (अनुराग दर्शन समाचार)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम वनगमन मार्ग पर राम वन बनाने जा रहे हैं। जिसके चलते अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट में राम वन बनाया जाएगा, लेकिन चित्रकूट का राम वन अयोध्या और प्रयागराज से विशेष होगा।भगवान श्री राम ने अपने वनवास के साढ़े 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। प्रभु श्रीराम की यादों को ताजा करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम वनगमन मार्ग पर राम वन बनाने जा रहे हैं। जिसके चलते अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट में राम वन बनाया जाएगा, लेकिन चित्रकूट का राम वन अयोध्या और प्रयागराज से विशेष होगा। भगवान श्री राम ने अपने वनवास के साढ़े 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। प्रभु श्रीराम को पेड़ पौधों से बहुत लगाव था। इसलिए माता सीता को वह उपहार में फूल पौधों के आभूषण देते थे।शायद इसीलिए चित्रकूट के प्रकृति सौंदर्य को देखकर लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम से जुड़े जन्म स्थलों को देखने के लिए चित्रकूट आते हैं। इसीलिए उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को त्रेता युग की अनुभूति कराने के लिए चित्रकूट में रामायण काल का रामवन तैयार करने जा रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके चलते धर्म नगरी चित्रकूट में भी वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत 4 जुलाई को त्रेता युग का रामवन बनाने की तैयारी की जाएगी। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पौधारोपण कर करेंगे। इसके साथ ही इस मौके पर इस कोविड कॉल में शहीद हुए दिवंगत लोगो के नाम का पेड़ उनके परिजनों द्वारा इस रामायण कालीन रामवन में लगवाया जाएगा जिसको लेकर वन विभाग और जिला प्रशासन तैयारियों पर झूठा है। वहीं जिला फारेस्ट ऑफिसर का कहना है कि चित्रकूट के रामायण कालीन रामवन बन जाने से पर्यटक को काफी बढ़ावा मिलेगा। जो लोग भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों को देखने के लिए चित्रकूट आना चाहते हैं. वह लोग इस रामवन से त्रेता युग के अनुभूति करेंगे।




