प्रदीप मिश्रा अंशुमन बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष, मुकुन्द तिवारी महासचिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश में संगठन का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। वहीं चार जिलों के जिलाध्यक्ष और छह शहरों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बदले गए हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सौंपी है, जबकि चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी पीएल पूनिया को दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों और चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटियों की घोषणा की। शनिवार को जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन और प्रदेश महासचिव बने मुकुन्द तिवारी का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव पार्टी नेताओं ने दोनों पदाधिकारियों का दफ्तर में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। निवर्तमान शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वमान्य है। शीर्ष नेत्तृत्व ने तीन वर्षों तक शहर कमेटी की कमान देकर पार्टी की सेवा करने का मौका दिया, वो अभूतपूर्व अनुभव था। वहीं नवनियुक्त शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन और मुकुन्द तिवारी ने कहा कि यूपी के आम विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत कर के जिले की सभी सीटों को जीतने के लिये जमीनी स्तर मेहनत की जायेगी। इस दौरान तस्लीम उद्दीन, संजय तिवारी, राजेश राकेश, हसीब अहमद, आशीष पाण्डेय, बृजेश सिंह, विजय यादव, नसीम हाशमी, मनोज पासी, घनश्याम पटेल, विनय शुक्ला, शकील अहमद, पंकज गुज्जर, नफीस कुरैशी, दीपचंद्र शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहे।




