Latest

मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को लगाया कोरोना का टीका

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) ) । स्कूल और कालेजों में कैम्प कर कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जगह-जगह कैंप किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र-छात्रों को वैक्सीन देने हेतु मंगलवार को मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। रोटरी इलाहाबाद रॉयल क्लब एवं मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज संयुक्त तत्वधान में 15 से 18 वर्ष तक के 150 छात्रों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। तो कुछ अभिभावकों ने भी स्कूल आकर वैक्सीनेशन कराया।
इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक फरहान उल्लाह, प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, मोहर्रम अली ए रहमान, सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा। रोटरी इलाहाबाद रायल की अध्यक्षा शाज़िया फरहान एवं सचिव सेक्रेटरी महिमा अग्रवाल ने तेज सप्रू मेडिकल हॉस्पिटल के डॉक्टर किरण मलिक को कैप में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से एंव प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद ने कोरोना की रोकथाम व कोरोना पाजिटिव लोगों की देखभाल समेत आवश्यक जानकारियां भी छात्रों को दी। ताकि छात्र-छात्रों अपने घर व क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर सकें।

Related Articles

Back to top button