Latest

नेहा यादव को बनाया समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेहा यादव को बनाया छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष 2022 के चुनाव के मद्देनजर नेहा को छात्र छात्राओं की कमान सौंपकर दी बड़ी जिम्मेदारी। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की शोध छात्रा नेहा यादव को समाजवादी छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर छात्रों के बीच बड़ा सन्देश दिया है। इसके पहले नेहा को समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के बतौर हाल ही जोड़ा गया था।
इस दौरान नेहा यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को धन्यवाद अर्पित किया उन्होंने कहा हम जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना काबिल समझा उनकी उम्मीदों से खरी उतरने का प्रयास करूंगी। नेहा ने कहा कि सरकार की दमनकारी व छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर अखिलेश यादव जी को समाजवादी नीतियों को समाज में स्थापित कर जीत हासिल करवाने का कार्य करेंगी।
नेहा यादव का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सभी कार्यकर्ता व विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है।और उन्होंने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय मे छात्र संघ बहाली की लड़ाई को मजबूत कर छात्र संघ बहाल कर छात्र छात्राओं के लोकतांत्रिक अधिकारों व पठन पाठन का माहौल स्थापित करूंगी । इस दौरान बधाई देने वालो में , जिला अध्यक्ष योगेश यादव, इफ़्तेख़ार हुसैन, रविन्द्र यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, दान बहादुर मधुर आर.एन.यादव,राहुल पटेल, आकिब जावेद, शिव यादव अब्बास नकवी, संदीप यादव, नवीन यादव, आसुतोष तिवारी, संतलाल वर्मा,आदि सभी सपा नेताओं ने विभिन्न माध्यमों से बधाई दी।

Related Articles

Back to top button