Latestगंगा तट सेप्रदेश

वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन मनु पुरवार ने दिखाया एक्टिंग में हुनर मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड

प्रयागराज। तीर्थ राज प्रयाग से अनेक कलाकार निकलकर देश – विदेश में अपना और प्रयागराज का नाम रोशन किया है। उसी कडी में एक ऐसे कलाकार है जो फोटोग्राफी, फैशन फोटोग्राफी, विल्ड लाइफ फोटोग्राफी और एक्टिंग के क्षेत्र में मनु पुरवार ने काफी कम समय में अपना नाम रोशन किया है।

अभी हाल ही में मुम्बई में आयोजित इण्टर नेशनल फिल्म फेस्टिवल समारोह में मनु पुरवार को शार्ट फिल्म कटेगरी में फिल्म राबटा के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मनु पुरवार ने फैशन फोटोग्राफी में भी बालीवुड की कई हस्तियों का फैशन फोटो शूट किया है। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान सहित अन्य लोग है। विल्ड लाइफ में भी पंछियों पर अदभुत कार्य किया है।

इनकी विल्ड लाइफ से संबंधित प्रदर्शनी इविवि, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज, दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरू सहित अन्य प्रमुख शहरों में लग चुकी है। मनु पुरवार की शार्ट फिल्म लाइफ इज ए कैमरा भी प्रदर्शित हो चुकी है।

मनु ने एक्टिंग , फैशन फोटोग्राफी और वाईल्ड लाइफ फोटोग्राफी में सराहनीय कार्य किया है जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मनु पुरवार ने युवाओं को आगे बढने के लिए प्रेरित किया है। कहा कि जिन्दगी में संघर्ष से घबराये नही बल्कि धैर्य के साथ आराम से आगे बढे और सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होनें कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नही होता है बल्कि संघर्ष से मिली सफलता बहुत दूर तक और ऊंचाईयों पर इंसान को ले जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button