डॉ सोनेलाल पटेल पूरे जीवन भर दलितों, शोषितों, वंचितों के साथ कमेरा समाज के हक की लड़ाई लडी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अपना दल एस के तत्वाधान में कमला भवन गेस्ट हाउस जार्जटाउन प्रयागराज में आयोजित पार्टी के संस्थापक यश: कायी बोधिसत्व डा० सोनेलाल पटेल का परिनिर्वाण दिवस गंगापार के जिला अध्यक्ष भानुप्रताप पटेल की अध्यक्षता में मनाया गया। तथा कार्यक्रम के संयोजक के रूप में यमुनापार के जिला अध्यक्ष बृजेश पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अपना दल एस प्रयागराज गंगापार के जिला महासचिव बीरेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सांसद राबर्ट्सगंज पकौड़ी लाल कोल जी ने डॉ सोनेलाल पटेल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ सोनेलाल पटेल ने अपने जीवन में देश के महान समाज सुधारकों की पुस्तक को पढ़ कर एवं महान विचारकों से प्रेरणा लेते हुए देश भर में आम जनमानस को समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश देने का काम भी किया। तथा दूसरी आजादी एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने सन् 1995 में अपना दल नामक पार्टी की स्थापना किया। डॉ सोनेलाल पटेल पूरे जीवन भर दलितों, शोषितों, वंचितों के साथ कमेरा समाज के हक की लड़ाई लड़ने पर सन् 1999 में पी० डी० टण्डन पार्क में शासन के इशारे पर उनके ऊपर लाठियां भी बरसाई गई। तथा इस लड़ाई को लड़ते हुए 17 अक्टूबर सन 2009 को दीपावली के अवसर पर हमारे इस मसीहा ने अपने जीवन की कुर्बानी दे दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव किसान मंच बी०डी० गौड़ के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मंच श्यामराज पटेल, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच बाबूलाल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव छात्र मंच धनंजय सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि मंच प्रीतम पटेल, प्रदेश सचिव किसान मंच संजय पटेल दामोदर, प्रदेश अध्यक्ष छात्र मंच अजीत चांसलर, प्रदेश महासचिव युवा मंच सावंत सिंह पटेल, प्रदेश सचिव महिला मंच डॉ पूनम सिंह पटेल, एवं रामशीला पटेल के साथ पार्टी के हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



