
जाैनपुर : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बाेलते हुए कहा कि पिछली सरकार केंद्र की योजनाओं को प्रदेश तक नहीं आने देती थी, लेकिन अब भाजपा की सरकार में प्रदेश का विकास हो रहा है।
प्रदेश में पाप के गड्ढे भर गए हैं। आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता और सरकार भारत के पास है। भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जनता मोदी के साथ है। वर्ष 2019 में वोट मोदी के नाम पर और 80 सांसद होंगे।
यह बाते डिप्टी सीएम ने आज जाैनपुर में आयाेजित बदलापुर महाेत्सव का उद्दघाटन करने अवसर पर कही।
उन्हाेंने कहा कि आज किसानों, बेराेजगारों, छात्रों की सरकार है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके जैसे जाने न कितने पीएम के उम्मीदवार हैं। विपक्षी दलाें पर परिवार वाद का आराेप लगाते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास करना है। इसी का परिणाम है कि अब किसी किसान को यूरिया के लिए लाठी नहीं खानी पड़ती।
आयुष्मान योजना सहित जनोपयोगी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए
विपक्षियों काे घोटालेबाजों बताया। साथ ही कहा कि वे मोदी की लोकप्रियता से घबराए हैं, किंतु ये विजय रथ रुकने वाला नहीं। 2019 में मोदी को पीएम बनाने का आह्वान करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अब 5 जिले नहीं पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है।
पुल की घाेषणा, कराेड़ाें की परियाेजनाआें का शिलान्यास आैर लाेकार्पण
डिप्टी सीएम ने बदलापुर के चकरियहवा घाट पर आठ करोड़ की लागत से पुल बनाने
की घोषणा किया। साथ ही 75 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण और 152 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया।




