Latest

किशोरी लाल क्रिकेट क्लब चैंपियन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किशोरी लाल क्रिकेट क्लब ने फाफामऊ क्रिकेट क्लब को उसी के मैदान पर दस विकेट से हराकर अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। रविवार को खेले गये खिताबी मुकाबले में फाफामऊ क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 121 रन बनाये। सचिन मिश्र ने 65 और अभिषेक ने 25 रन की पारी खेली। किशोरी लाल क्लब के इशांत निषाद ने पांच विकेट लिया।जवाब में किशोरी लाल क्लब ने 13.4 ओवर में बिना विकेट खोए 124 रन बना लिये। हर्षित तिवारी ने नाबाद 69 और सौरभ ने नाबाद 32 रन बनाये।

मुख्य अतिथि डॉ. सत्येंद्र राय ने पुरस्कार वितरित किय। सचिन को बेस्ट बैट्समैन एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट तथा इशांत को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर चुना गया। इस मौके पर गौरव पाठक, केशव मिश्र, अचल यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button