ऐतिहासिक, लोकनाथ, पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। लोकनाथ व्यापार मंडल के तत्वाधान में 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष में ऐतिहासिक, लोकनाथ, पर ध्वजारोहण किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दिक्षित, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह जी ने कार्यक्रम भाग लिया और व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहासिक लोकनाथ में मैं ध्वजारोहण कार्यक्रम में आया यह मेरा सौभाग्य है आप लोगों से अपील है कि करोना ऐसी महामारी से से बचते हुए आप लोग अपना व्यापार करें और सोशल डिस्टेंस सैनिटाइजर, मार्क्स का उपयोग करें यही हमारी आप लोगों से अपील है,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक श्री रामजी केशरवानी ने ध्वजारोहण किया आए हुए व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक चौक पर, ध्वजारोहण करते हुए मुझे बहुत सम्मान महसूस हो रहा है, मैं समस्त व्यापारियों से अपील करता हूं कि , करो ना ऐसी महामारी से आप लोग बचे और सोशल डिस्टेंस को रखते हुए, अपना व्यापार करें, और, मार्क्स, सैनिटाइजर, का उपयोग करें यही हमारी अपील है, कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रमेश केसरवानी ने किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से, लोकनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष निखिल पांडेय, महामंत्री मुकेश गुप्ता, संगठन मंत्री प्रशांत पांडेय, नीरज पुरवार, सुनील , पंकज पुरवार, आशुतोष पांडेय, संजय कुमार साहू, मनोज मालवीय, रवि केसरवानी, शिवम गुप्ता, आजाद पांडेय, शंकर पांडे, पंकज मिश्रा, मानस गुप्ता के अलावा लोकनाथ व्यापार मंडल के सारे पदाधिकारी मौजूद थे।




