Latest

अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाए – एसएसपी प्रयागराज

मुस्लिम समुदाय से कहा कि जहां रंग चल रहा हो उस एरिया से ना गुजरे- एसएसपी अजय कुमार

रंग खेलने वालों से अपील कि जो रंग नहीं खेलना चाहते उन पर रंग ना डालें- प्रयाग व्यापार मंडल

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अगामी त्यौहार शबे ए बारात व होली को देखते हुए पुलिस लाइन के सभागार में एक पीस कमेटी की मीटिंग रखी गई। जिसमें एसएसपी अजय कुमार एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह शहर में दोनों त्यौहार एक ही दिन पड़ रहा है। शांतिपूर्वक संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है । उसी के मद्देनजर यह पीस कमेटी की मीटिंग रखी गई । जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु व्यापार मंडल सामाजिक सेवा संस्थाएं , सामाजिक कार्यकर्ता व शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया एसएसपी अजय कुमार ने कहा हम सबको मिलकर त्यौहार मनाना है माहौल खराब करने वाले अशांति फैलाने वालों को , बख्शा नहीं जाए मुस्लिम समुदाय से कहा गया है कि जहां रंग चल रहा हूं उस एरिया से ना गुजरे रंग खेलने वालों से अपील की गई है कि जो रंग नहीं खेलना चाहते उन पर रंग ना डालें प्रयाग व्यापार मंडल ने कप्तान को भरोसा दिलाया है कि हम अपने क्षेत्र में टीम गठितकर शहर में शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करेंगे बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा सोहेल अहमद अनिता जयसवाल अरुण केसरवानी प्रीतम सिंह व पितांबर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित थे । पुलिस प्रशासन को विश्वास दिलाया हम दोनों त्यौहार सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का हर तरह का सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button