Latest

महिला श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद बेहोश

महिला को आनन फानन में एंबुलेंस से मेला में स्थित त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती कराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम में स्नान करने आई एक महिला श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के बाद बेहोश हो गई।वहां मौजूद लोगों ने उस महिला को आनन फानन में एंबुलेंस से मेला क्षेत्र में स्थित त्रिवेणी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पहला स्नान पर्व है। कुशीनगर जनपद की रहने वाली मधु सिंह बेटे, बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां स्नान करने के लिए पहुंची थीं। सुबह वह गंगा में स्नान कर बाहर निकलीं तो ठंड से कांपने लगीं और बेहोश हो गईं।
पुलिस वालों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें त्रिवेणी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया ठंड ज्यादा थी इसलिए वह इसकी चपेट में आ गईं। माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए 30 एंबुलेंस लगाई गई हैं। यदि कोई श्रद्धालु यहां अस्वस्थ होता है तो तत्काल एंबुलेंस से उन्हें मेला क्षेत्र के गंगा या त्रिवेणी अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

*ना थकान सिर्फ गंगा में डुबकी की आस*

प्रयागराज के माघ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच रहे हैं। दूर दराज से आने वाले इन श्रद्धालुओं के चेहरे पर न कोई दर्द है न कोई थकान, सिर्फ एक इच्छा है, एक श्रद्धा है मां गंगा में आस्था एक डुबकी लगाने की।
लोग मां गंगा की जयकार करते हुए संगम की तरफ बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर से आए मनोज शुक्ला अपने माता पिता को स्नान कराने के लिए संगम पहुंचे थे। बताया कि माता पिता की इच्छा थी कि इस बार संगम में स्नान करना है तो उन्हें लेकर यहां स्नान कराने के लिए आया हूं।

Related Articles

Back to top button