Latest

मूर्ति लेने आए लोगों ने किया हंगामा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कर्नलगंज मूर्तिकार के यहां भगवान गणेश की मूर्ति लेने पहुंचे भक्तों को साफ कहा कि सार्वजिनक पूजा पर रोक लगाई गई है । इसलिए मूर्तियों की बिक्री नहीं होगी। यह सुनते ही कारीगर और मूर्ति लेने आए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि यह आदेश एक माह पहले बताना चाहिए था। कारीगरों ने कहा कि अगर मूर्ति आर्डर देने वाले नहीं ले गए तो वह दाने-दाने को मोहताज और कर्जदार हो जाएंगे। जानकारी पाकर पार्षद आनंद घिडिल्याल भी पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक पूजा पर रोक लगाई गई है। इसलिए वर्कशाप में ताला बंद करवाया गया है। मूर्तियों की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। वर्कशाप के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उधर, पार्षद आनंद घिडिल्याल का कहना है कि यह सीधे-सीधे आस्था पर हमला है। इसे लेकर वह शुक्रवार को डीएम से मुलाकात करेंगे।

Related Articles

Back to top button