Latest

गुंजन सिंह का असली धमाल गाना “असली जरनेटर” हुआ रिलीज, दिखी गुंजन सिंह की रंगदारी

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह अपने फैन्स के लिए एक मजेदार और असली धमाल गाना लेकर आए हैं जिसका नाम ही है “असली जरनेटर”। यह लगन डीजे स्पेशल गाना सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होते ही गर्दा उड़ा रहा है। इसमे गुंजन सिंह की रंगदारी और दबंगई दिख रही है। गांव में होने वाली नौटंकी और ऑर्केस्ट्रा की तर्ज पर इसे भव्य रूप से शूट किया गया है। इस गाने में उनकी ऎक्ट्रेस मेघा शाह कलरफ़ुल कॉस्ट्यूम में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं और दोनों के एनर्जी से भरपूर डांस ने लोगों को भरपूर मनोरंजन दिया है। जिसमें जबरदस्त जलवों का तड़का है। गाने को कुछ ही घन्टे में खूब व्यूज मिल रहे हैं। यह गाना गुंजन सिंह और शिल्पी सिंह ने मिलकर गाया है। गुंजन सिंह के गानों को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इनके फैंस की संख्या भी लाखों में है। इनका यह नया गाना भी खूब लाइक शेयर किया जा रहा है। गुंजन सिंह भी इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने गाने का लिंक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी से असली जरनेटर लगन डीजे स्पेशल गाना आ गया है। आपलोग जमके प्यार आशिर्वाद दिजीये। आपलोग झूमें नाचें और गर्दा उड़ाएं। हर हर महादेव।” सोशल मीडिया पर उनके फैन्स इस गाने पर खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। वास्तव में गाने का पुरा वीडियो देखकर आप का मूड फ्रेश हो जाएगा। जिस तरह इस का वीडियो फ़िल्माया गया है वो दर्शनीय है। गुंजन सिंह का यह सांग एक अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित है जिसमें उनकी ऎक्ट्रेस भी बेहद ब्यूटिफुल और ग्लैमरस दिख रही हैं। दोनों सितारों की जोड़ी और केमिस्ट्री देखने लायक है।
गाने के खूबसूरत लिरिक्स को पवन पाण्डेय ने लिखा है संगीत दिया है शुभम राज एसबीआर ने। डायरेक्टर टीम संजू,कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। एडिटर नैना राय व पंकज शा हैं।

Related Articles

Back to top button